New Delhi,India  |  
Read.Trust.Share !

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद स्वस्थ हुए थे, अचानक गिरने से निधन; जॉनी लीवर और राजेश कुमार सहित फिल्म जगत में शोक की लहर

अभिनेता सतीश शाह का शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे हिंदुजा अस्पताल, मुंबई में निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे और लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट कोलकाता में हुआ था और वे पूरी तरह स्वस्थ होकर लौटे थे। उनके मैनेजर ने बताया कि अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।

सतीश शाह ने टीवी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में अपने हास्य अभिनय से घर-घर पहचान बनाई। उन्होंने ‘मैं हूं ना’ (2004), ‘कल हो ना हो’ (2003), ‘फना’ (2006) और ‘ओम शांति ओम’ (2007) जैसी हिट फिल्मों में भी यादगार भूमिकाएँ निभाईं।

कॉमेडियन जॉनी लीवर ने उन्हें 40 साल पुराने दोस्त के रूप में याद करते हुए कहा, “खाना खाने के बाद वे अचानक गिर पड़े और उनका निधन हो गया।” वहीं, उनके सह-कलाकार राजेश कुमार ने कहा, “ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपने पिता को खो दिया हो।”

फिल्ममेकर विवेक शर्मा ने बताया कि सतीश ने शनिवार सुबह ही उन्हें सेल्फी भेजी थी और कहा था, “देख, मैंने 20 किलो वजन घटाया है, अब कितना हैंडसम लग रहा हूं।” यह उनकी आखिरी तस्वीर साबित हुई।

मुंबई में जन्मे सतीश शाह ने FTII पुणे से अभिनय की शिक्षा ली थी और 1970 में फिल्म ‘भगवान परशुराम’ से करियर की शुरुआत की थी। उनका निधन हिंदी मनोरंजन जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x