

नई दिल्ली, 23 सितंबर 2025 – शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति ऐतिहासिक रामलीला मैदान में भव्य रामलीला और मेले का आयोजन हो रहा है। आज रामलीला का दूसरा दिन था जिसमें ताड़का वध के मंत्रमुग्ध करने वाले दृश्य ने सभी दर्शकों को मोहित कर दिया।
लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के अनुसार, इस वर्ष रामलीला का आकर्षण विदेशी राजनयिक अधिकारियों और भारतीय न्यायिक सेवा के उच्च अधिकारियों तक पहुंच गया है। विभिन्न दूतावासों के राजदूत अपने परिवार सहित इस सांस्कृतिक उत्सव का हिस्सा बने। 8 ट्रैक डिजिटल साउंड सिस्टम के बीच चमकती तलवारों के साथ प्रस्तुत ताड़का वध का दृश्य देखकर पूरा मैदान तालियों की गूंज से भर उठा। आज की प्रस्तुति में राम जन्म से लेकर सुबाहु वध तक की गाथा मंचित हुई।